Skip to main content

बर्लिन म्यूजियम से सोने का 100 किलो का सिक्का चोरी


बर्लिन के बोड म्यूजियम से चोरों ने एक बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। म्यूजियम में रखा सोने का एक 100 किलो का सिक्का चोरी हो गया है। इस सिक्के की कीमत 10 लाख डॉलर (करीब 6 करोड़ 50 लाख 61 हजार रुपये) है। जर्मन मीडिया के मुताबिक चोरी हुए सिक्के का नाम 'बिग मैपल लीफ' है। इसे रॉयल कनेडियन टकसाल ने 2007 में जारी किया था।


53 सेमी के इस सोने के सिक्के की मोटाई 3 सेमी है। इसपर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तस्वीर बनी हुई है। बोड म्यूजियम ने इस सोने के सिक्के की फेस वैल्यू 10 लाख डॉलर आंकी है लेकिन इसकी मार्केट वैल्यू करीब 40 लाख डॉलर (करीब 26 करोड़ 2 लाख 45 हजार रुपये) है।




Berlin

जर्मन पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि चोरों ने म्यूजियम में प्रवेश के लिए संभवतः एक सीढ़ी का इस्तेमाल किया है। यह सीढ़ी पास के एक रेलवे ट्रैक पर पड़ी हुई मिली। इस मामले की जांच शुरू हो गई है। जांच दल द्वारा इलाके की तलाशी लेने की वजह से सबअर्बन रेल ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।

बोड यूनेस्को से मान्यता प्राप्त सिक्कों का सबसे बड़ा संग्रहालय है। यहां प्राचीन ग्रीस के 102,000 और रोम के 50,000 सिक्कों का संग्रह किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog