यूपी के बस्ती में हो रही उस मीटिंग में अमित शाह के भाषण पर नारेबाजी हावी होने लगी थी - "यूपी का सीएम कैसा हो, योगी आदित्यनाथ जैसा हो". मजबूरन शाह को अपना भाषण रोक कर पूछना पड़ा कि जारी रखें या नहीं - तब कहीं योगी समर्थक शांत हुए और शाह ने अपनी बात आगे बढ़ाई. वैसे उनमें ये जोश भी शाह ने ही भरा था - ये कह कर कि योगी आदित्यनाथ का नाम आते ही लोगों में जोश भर जाता है.